कंदवा क्षेत्र के कोदई गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार को बाल मेला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने चाट-पकौड़े, मिट्टी और प्लास्टिक के खिलौने, बिस्कुट, चॉकलेट आदि की दुकानें लगाईं थीं। बच्चों की ओर से स्वयं तैयार किए गए चाट व गोलगप्पे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यालय की प्रधानाध्यापक संदीप सिंह ने कहा कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद और बाल मेला जैसी गतिविधियां आवश्यक हैं। ऐसे आयोजन बच्चों के मानसिक, बौद्धिक और सामाजिक विकास में सहायक होते हैं। इस दौरान विद्या सिंह, अमिता उपाध्याय, सुरेंद्र गुप्ता, कमलेश पुष्कर, नागेंद्र कुमार, नीतू, अन्या, सुहानी, दिव्या, अनुष्का, निधि, अभिषेक आदि रहे।