किन्नर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमा किन्नर नेदेते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे देश से किन्नर समाज के लोग एकजुट होकर मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करेंगे। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया चौराहे पर बुधवार को किन्नर समाज ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। किन्नर समाज दो दिन पूर्व उनके समाज के एक सदस्य के घर पर हुए बम हमले की घटना से आक्रोशित है।