फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की 100 बीघा पर 25 साल से हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Feb 2026 07:37 PM IST

चंद्रप्रभा रेंज के राजदरी सेक्शन अंतर्गत तरला मुजफ्फरपुर में रविवार को वन विभाग ने अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नायब तहसीलदार, रेंजर अखिलेश दुबे तथा रेंजर अश्विनी चौबे के नेतृत्व में अभियान चलाकर करीब 25 हेक्टेयर यानी लगभग 100 बीघा जंगल की भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया। वन विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन से अतिक्रमणकारियों की सरसों, तीसी और चने की लहलहाती फसलों को नष्ट कराया। कई वर्षों से कब्जाधारियों द्वारा इस प्रतिबंधित वन भूमि पर खेती कर पैदावार ली जा रही थी। विभाग का कहना है कि यह जमीन करीब 25 साल से अवैध रूप से जोती-बोई जा रही थी और कई लोगों ने सैकड़ों बीघा क्षेत्र पर अपनी जीविका का साधन बना लिया था। कार्रवाई के दौरान चकिया और नौगढ़ तहसीलों के वनकर्मी तथा चकिया कोतवाली पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात रहा। वन विभाग ने चेतावनी दी है कि अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार खाली कराए गए क्षेत्र में आगामी दिनों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, ताकि जंगल की मूल संरचना बहाल की जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें