फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नगर विकास मंत्रालय में सदस्य बनने पर भाजपा विधायक रमेश का स्वागत, समर्थकों ने की आतिशबाजी

भाजपा विधायक रमेश जायसवाल को उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्रालय में सदस्य नामित किए जाने के बाद गुरुवार को जिले में प्रथम आगमन पर जगह-जगह स्वागत किया गया। समर्थकों ने ढोल नगाड़े के साथ ही माल्यार्पण किया और जमकर आतिशबाजी की। पड़ाव चौराहे पर भाजपा नेता संजय पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया और एक दूसरे को मिठाई बांट हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल, दीपचंद चौरसिया, बबलू गुप्ता, सुरेंद्र पटेल, रवि सेठ आदि मौजूद रहे। वहीं परमार कटरा के समीप सभासद रमेश चौहान के नेतृत्व में विधायक रमेश जायसवाल का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत करने के साथ ही जमकर आतिशबाजी की। स्वागत से गदगद विधायक ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर विकास मंत्रालय की ओर से मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसका में ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। स्वागत करने वालो में भीम मोदी, संजय कन्नौजिया, भानू सेठ, सभासद भारती यादव, गीतारानी गुप्ता, रेनू सिंह, सोनाली आदि मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें