फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास न देने पर बाइक सवार ने चाकू से काट दिया ट्रैक्टर चालक का कान, VIDEO

थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में पास देने के मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब एक मनबढ़ युवक ने ट्रैक्टर चालक पर चाकू से हमला कर उसका कान काट दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 12 अप्रैल की दोपहर करीब 1:40 बजे की है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक रवि गेहूं लादकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान धनेजा गांव निवासी बाइक सवार विशाल शर्मा पीछे से हॉर्न बजाते हुए लगातार पास मांग रहा था। रास्ता संकरा होने के कारण ट्रैक्टर चालक तुरंत साइड नहीं दे सका। इसी बात से नाराज होकर विशाल शर्मा ने आपा खो दिया और चाकू निकालकर ट्रैक्टर चालक रवि की गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रवि की जान तो बच गई, लेकिन उसका बायां कान कट गया। घटना के बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित रवि की तहरीर पर बबुरी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने धनेजा गांव स्थित एक निजी स्कूल के पास से आरोपी विशाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें