फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन महोत्सव पर आर्मी जवानों ने किया पौधारोपण, बांस और लेमन टी पौधे लगाए, देखें VIDEO

सोनबरसा ग्रामसभा स्थित बाबा कीनाराम रामशाला प्रांगण में गुरुवार को वन महोत्सव के उपलक्ष्य में आर्मी के जवानों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अभियान में गाँव के महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी दिखाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आर्मी के सूबेदार देवेंद्र सिंह ने कहा कि पेड़ लगाना सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। जैसे हम अपने बच्चों को पालते हैं, वैसे ही पेड़ों की देखभाल करनी चाहिए। इससे वातावरण शुद्ध रहेगा और हम सभी स्वस्थ रहेंगे। जवानों ने ग्रामीणों को लेमन टी (नींबू तुलसी) पौधे भी वितरित किए, जिससे वे घर पर लगाकर न सिर्फ पर्यावरण को हरा-भरा बना सकें, बल्कि स्वस्थ चाय का स्वाद भी ले सकें। ग्राम प्रधान राधिका देवी के प्रतिनिधि आनंद सोनकर ने जवानों के साथ मिलकर गंगा नदी के किनारे करारो क्षेत्र में बांस के पौधे रोपे। बांस के पौधे बाढ़ के समय मिट्टी के कटाव और जलप्रवाह को रोकने में सहायक होंगे। इस अवसर पर आर्मी के जवानों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने जवानों के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि “सिर्फ सीमाओं पर नहीं, समाज और पर्यावरण के संरक्षण में भी सेना की भूमिका प्रेरणादायक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें