चंदौली सनातन धर्म में सभी एकादशियों में सर्वाधिक प्रभावशाली मानी जाने वाली निर्जला एकादशी पर गुरुवार को चंदौली के पश्चिम वाहिनी गंगा के बलुआ घाट पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली इस एकादशी पर इस वर्ष बने दुर्लभ संयोग ने श्रद्धालुओं की आस्था को और अधिक प्रबल कर दिया। ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और हजारों लोगों ने मां गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई।