फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एक हैंडपंप के सहारे 600 लोग, महिलाओं को तीसरी मंजिल तक ढोना पड़ रहा पानी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील क्षेत्र के मनोहरपुर स्थित काशीराम आवास में जल निगम की मोटर जल जाने से पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। इसके चलते 228 आवासों में रहने वाले लगभग 600 लोग एकमात्र हैंडपंप के सहारे किसी तरह अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। जल संकट के साथ परिसर में गंदगी और जलनिकासी की समस्या से भी लोग परेशान हैं। मनोहरपुर स्थित काशीराम आवास के 19 ब्लॉकों में कुल 228 आवास बने हैं। पानी की सप्लाई बंद होने के कारण सुबह से ही हैंडपंप पर लंबी कतार लग जाती है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है, जिन्हें पानी भरकर तीसरी मंजिल तक ले जाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि समस्या की सूचना कई बार संबंधित विभाग और नगर पालिका को दी गई, लेकिन अब तक मोटर नहीं बदली गई। लोगों का आरोप है कि टंकी से पहले भी गंदा पानी आता था और सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। आवास परिसर में नालियों की सफाई न होने से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। इससे जगह-जगह गंदगी फैल रही है और संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। निवासियों ने प्रशासन से तत्काल नई मोटर लगाकर जलापूर्ति बहाल करने तथा सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें