फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपल का 200 साल पूरा वृक्ष कटा, अब भवन भी गिराए जाएंगे; VIDEO

नियमताबाद विकासखंड के दुल्हीपुर में सिक्स लेन का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। इसके तहत बुधवार को हनुमान मंदिर के बगल में विशालकाय और 200 साल पुराने पीपल के पेड़ को काटा गया जिसके बाद वहां का रास्ता साफ हो गया है। अब आगे से जो भवन सिक्स लेन के जद में अतिक्रमण के तहत आए हैं उनको भी गिराया जाएगा। करीब 350 करोड़ से पड़ाव से गोधना तक बन रहे सिक्स लेन और फोरलेन के तहत दुल्हीपुर में लोगों के विरोध की वजह से काम नहीं हो सका था लेकिन मामला सुलझाने के बाद से काम शुरू हो गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो महीने में काम पूरा भी हो जाएगा इसके तहत सड़क पर अभी तक जो पेड़ नहीं काटे गए हैं और जो सिक्स लेन के जग में आने वाले भवन नहीं तोड़े गए हैं उन पर भी कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें