असदुद्दीन औवेसी के काफिले पर फायरिंग के मामले पर कार्यवाई करते हुए। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान नोएडा के बादलपुर निवासी सचिन और सहारनपुर निवासी शुभम के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 9एमएम की एक अवैध पिस्टल भी बरामद की गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे ओवैसी के 'हिंदू-विरोधी' बयानों के कारण आक्रोशित थे।