बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनवाड़ा गांव का एक युवक अवैध तमंचे के साथ फायरिंग करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। युवक द्वारा यह वीडियो क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से शेयर किया गया बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।