बुलंदशहर में दो युवकों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नशे की हालत में कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट होने का दावा किया जा रहा है।मारपीट कर रहे युवक निजी एंबुलेंस चालक-परिचालक बताये जा रहे। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।