बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में कार से हुड़दंग और स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। गाड़ी की छत पर सवार होकर युवकों द्वारा खतरनाक स्टंट किए जा रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में तेज संगीत बज रहा है और छत पर सवार युवक एक-दूसरे के गले में हाथ डाले हुए हैं।