खुर्ज देहात थाना और अरनिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें देहात थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गोकश के पैर में गोली मारी, जिसको घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। वहीं, अरनिया थाना पुलिस ने नलकूपों की मोटर चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।