ई-रिक्शा चालक विपिन दो दिन पहले सलेमपुर स्थित अपने घर से लापता हुआ था। उसके परिवार ने कल सिकंदराबाद कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। आज सिकंदराबाद के खुर्जा सड़क स्थित नाले से बोरे में लिपटा विपिन का शव बरामद हुआ। मृतक के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।