बुलंदशहर की स्याना पुलिस ने तमंचों के साथ दो अंतरराज्यीय शातिर बाइक चोर गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर दिल्ली और ग्रेटर नोएडा समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गईं 11 बाइक बरामद की गई हैं। दोनों शातिर सुखराम और राहुल चोरी के दुपहिया वाहनों को भोले-भले लोगों को बेच दिया करते थे। आरोपियों पर अलग-अलग थानों में 15-15 आपराधिक दर्ज मुकदमे हैं।