कैनरा बैंक मैनेजर के बंद मकान से लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। यह घटना देर रात को हुई, जब बैंक मैनेजर परिवार में शादी समारोह के लिए अपने पैतृक गांव गए हुए थे। चोर 50,000 रुपये नकद, चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, पायल और सोने की अंगूठी सहित लाखों रुपये के अन्य जेवरात लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के बुगरासी रोड स्थित की घटना