बुलंदशहर के कोतवाली जहांगीराबाद इलाके में सांसद खेल महोत्सव के प्रोग्राम में खालौर स्टेडियम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचीं। जहां उन्होंने स्टेडियम पहुंचकर दीप प्रज्वलित किया। बुलंदशहर सांसद डॉ.भोला सिंह ने भव्य तरीके से स्मृति ईरानी का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बुलंदशहर जिलाधिकारी, एसएसपी बुलंदशहर सहित अन्य अधिकारी, हजारों की संख्या में खिलाड़ी भी मौके पर मौजूद रहे।