जहांगीराबाद में शिव कुमार जनता इंटर कॉलेज में फीस वसूली को लेकर छात्रों और कॉलेज प्रबंधन के बीच विवाद गहरा गया है। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर मनमानी वसूली का आरोप लगाते हुए कॉलेज परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि उनसे तय शुल्क से कई गुना अधिक राशि की वसूली की जा रही है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा प्रति छात्र 800 रुपये के स्थान पर 5100 रुपये से अधिक की फीस वसूली जा रही है। पर्ची 800 रुपये की मिलती है।