बुलंदशहर जिले के खानपुर में दो दिन पूर्व लापता हुए लैब टेक्नीशियन की बरामदगी की मांग को लेकर मंगलवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव किया। परिजनों ने पुलिस पर नामजद तहरीर देने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया। बताया गया कि अस्पताल में साझेदारी के रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से ही लैब टेक्नीशियन लापता है। परिजनों ने पुलिस से उसकी जल्द बरामदगी और मामले में कार्रवाई की मांग की।