बुलंदशहर के गुलावठी में सिकंदराबाद अंडरपास पर बाइक सवार बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से मेरठ निवासी शातिर संजय उर्फ जावेद घायल हो गया। शातिर जावेद गुलावठी कोतवाली से छिनैती की घटना में वांछित था। आरोपी पर 14 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। मिट्ठेपुर चौकी पर चेकिंग कर रही गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में जावेद गिरफ्तार हुआ है।