विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बुलंदशहर जिले की मतदाता सूची से चार लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप, जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 26 लाख 63 हजार 718 से घटकर 22 लाख 60 हजार 349 रह गई है।