बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के गांव खानपुर में देर रात हुई मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों के अनुसार गांव के दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट। झगड़े में लगभग आठ लोग हुए घायल डॉक्टर के अनुसार बताई जा रही है गंभीर चोटें। झगड़े के दौरान लाठी डंडा और फरसा से किया गया हमला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने 6 लोगों को हिरासद में लिया पूछताछ जारी पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। तहरीर प्राप्त कर उचित कार्रवाई की जाएगी।