बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने सपा को 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने' देखने वाली पार्टी बताया। मंत्री ने कहा कि सपा 2027 के चुनाव में 50 सीट भी पार नहीं कर पाएगी। रघुराज सिंह ने कहा कि सपा केवल मुस्लिमों की वोट चाहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें हिंदुत्व वाली वोट चाहिए। चंदा चोरी के मुद्दे पर मंत्री ने सपा से अपना चंदा बताने को कहा।