फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में मंत्री ओपी राजभर ने किया सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन, सपा पर बोला जुबानी हमला

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट पंचायत राज्य मंत्री ओपी राजभर बुलंदशहर पहुंचे, जहां उन्होंने सामाजिक समरसता एवं अतिपिछड़ा बंजारा महासभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छतारी थाने में बने सामुदायिक शौचालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बंजारा समाज के लोगों ने मंत्री से समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की। बिहार चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने कहा कि भाजपा ने गठबंधन में शामिल होने का निमंत्रण नहीं दिया, इसलिए उनकी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, यूपी में गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि 2027 में गठबंधन बरकरार रहेगा। उन्होंने अखिलेश यादव की पार्टी को परिवादवादी पार्टी बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें