फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर के ऊंचागांव में चामुंडा मंदिर में देवी के लाखों रुपये के जेवरात समेत सामान चोरी

बुलंदशहर की अमरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया जिसके बाद चांदी के मुकुट, छत्र सहित नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। अमरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के चामुंडा मंदिर में मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर में लगे लोहे के जाल को काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे चामुंडा देवी के चांदी के मुकुट व छत्र को चोरी कर लिया। इसके अलावा मंदिर में सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, दो बैटरी, इनवर्टर तथा करीब 5 हजार रुपये की नगदी भी चुरा ले गए। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण रोज की तरह पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे तो वहां का नजारा देख हैरान रह गए। मंदिर में सामान बिखरा पड़ा था और देवी का मुकुट व अन्य सामग्री गायब थी। चोरी की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अमरगढ़ पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस चौकी में तहरीर देकर जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में पहले भी दो बार चोरी की घटना हो चुकी है और इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें