फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Video: बुलंदशहर में चाकू से गोद डाला, बड़े पापा को कैसे मारा? नोएडा से आई बेटी ने बताई पूरी वारदात

बुलंदशहर के छतारी के नारऊ गांव में जमीनी विवाद के चलते 64 वर्षीय आनंद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात आनंद अपने घर के आंगन में सो रहे थे। रात करीब एक बजे शोर सुनकर परिवार के लोग बाहर आए। उन्होंने आनंद को लहूलुहान अवस्था में पाया। कुछ देर बाद आनंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और पुलिस अधीक्षक देहात अंतरिक्ष जैन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर चचेरे भाई अभिषेक शर्मा पर हत्या का आरोप लगा। पुलिस ने अभिषेक शर्मा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने घटना को स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें