फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, मासूम सहित तीन घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार का टायर पंक्चर होने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक मासूम बच्चे सहित तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। कार सवार लोग बुलंदशहर से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। वे सिकंदराबाद वापस जा रहे थे। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर नेत्रामपुरी स्थित सीएनजी पंप के पास हुई। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें