फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में धर्मांतरण के विरोध में सड़कों पर उतरे हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर में धर्मांतरण के विरोध में सड़कों पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता प्रदर्शन किए। इस दौरान 'धर्म की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे' के नारों से इलाका गूंज उठा। बता दें काला आम स्थित मलकापार्क से कलक्ट्रेट तक सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इस दौरान विभिन्न राष्ट्रविरोधी शक्तियों पर छल, बल व प्रलोभन के सहारे लोगों को बहकाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने विदेशी धन और मशिनिरी द्वारा गांव-गांव निर्धन बस्तियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने बुलंदशहर एडीएम प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के बैनर तले किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें