बुलंदशहर में बीएनएस की धारा 107(1) के तहत देशभर में पहली बार अपराधी के चोरी के पैसों से खरीदे गए माल को नीलाम कराकर पीड़ित को रकम लौटाई गई है। डीएम-एसएसपी ने पीड़ित को बुलाकर नीलामी की रकम से प्राप्त 2,17,900 रुपये पीड़ित को वापस कराए हैं। पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई चार माह में ही पूरी की है।