एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को खुर्जा देहात पुलिस गश्त कर रही थी। जब पुलिस टीम लखावटी गांव के बंबे के पास पहुंची तो आम के बाग में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस टीम पास में गई और पूछताछ करने लगी। वहां पर मौजूद बदमाशों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश के पैर में गोली लगी और एक को पुलिस ने सुरक्षित दबोच लिया। आरोपियों की पहचान खुर्जा नगर निवासी अकरम व आरिफ और अलीगढ़ जनपद के टप्पल निवासी असलम के रूप में हुई।