जिले के अनूपशहर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब बदमाश फिल्मी अंदाज में खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर एक बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी के घर में घुस गए और लाखों रुपये की नकदी व जेवरात लूट ले गए। यह वारदात 'स्पेशल 26' फिल्म की तर्ज पर अंजाम दी गई। जानकारी के अनुसार, 3 से 4 की संख्या में आए बदमाशों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए व्यापारी के घर में प्रवेश किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन जब्त कर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और करीब 5 लाख रुपये की नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए।