द्वारका जिले में अपराध पर लगाम लगाने और कानून से बचकर घूम रहे भगोड़ा बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। जिले के सभी थानों और यूनिटों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में भगोड़ा अपराधियों और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करें। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे अपराधियों पर निगरानी रखें। जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि ऐसे आरोपी जो अदालत से भगोड़ा घोषित किए जा चुके हैं या गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार हैं, उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाकर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें सक्रिय की गई हैं। इसके लिए स्थानीय खुफिया तंत्र, तकनीकी निगरानी और पुराने रिकॉर्ड की मदद ली जा रही है।