बुलंदशहर में NH-34 पर जीएसएस पब्लिक स्कूल के पास हुए एक सड़क हादसे में 5 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दरअसल, हाईवे पर एक डीजल टैंकर का ड्राइवर पंचर हुए टायर को बदल रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैंकर डिवाइडर पार करके पलट गया। ये हादसा इतना भीषण था कि दो वाहनों के परखच्चे उड़ गए और ट्रेलर का ड्राइवर केबिन में ही फंस गया जिसे क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। इस हादसे के बाद हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया और ट्रैफिक खुलवाया।