बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, अनियंत्रित कार खाई में पलटी दर्दनाक हादसे में साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत, जबकि कार सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल। घायल कार चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया है भर्ती, उपचार जारी। साइकिल सवार जा रहा था अपने घर, मेरठ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे मारी जोरदार टक्कर। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव के पास हुआ भीषण सड़क हादसा।