बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी चिकित्सालय में जच्चा बच्चा की मौत मामले में बुधवार को किसान संगठन और किन्नरों ने कलेक्ट्रेट गेट और एसएसपी ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किया। कल जहांगीराबाद स्थित एक निजी चिकित्सालय में डिलीवरी के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हुई थी। कार्रवाई की मांग को लेकर किसान संगठन और किन्नरों ने लगाया धरना। थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का मामला है।