बुलंदशहर में नोटों की बारिश करने वाली थार कार का 12 हजार का चालान। कल देर शाम कस्बा पहासू में डीजे की धुन पर थार कार की छत पर खड़े होकर की गई थी नोटों की बारिश। कस्बा पहासू के अलीगढ़ चौराहे पर पुलिस की गाड़ी के चंद कदम पहले ही की गई थी नोटों की बारिश। नोटों की बारिश में पैसे लूटने वालों की सड़क पर लगी भीड़, भीड़ के चलते पहासू शिकारपुर रोड हुआ था जाम। पुलिस ने 12 हजार का किया चालान, थार कार की सीज, मुकदमा दर्ज आरोपियों की पहचान शुरू। थाना पहासू क्षेत्र के अलीगढ़ चौराहे का मामला।