फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पांच साल पिता ने की हैवानियत, प्रधान से की शिकायत तो वो भी निकला दरिंदा; फिर SSP से लगाई गुहार

कोतवाली देहात के गांव एक गांव में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग बेटी से पिता पांच वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता ने इस मामले में ग्राम प्रधान से शिकायत की तो उसने भी दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अब कोतवाली देहात पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मेडिकल करा रही है। सोमवार को कातेवाली देहात के एक गांव निवासी पीड़िता एसएसपी के पास पहुंची। उसने आरोप लगाया कि पिता पांच साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। अब उसकी उम्र 17 साल है। उसके पिता रात्रि को जबरन उसके साथ सोते हैं और अश्लील हरकत करते हैं। किसी को बताने पर घर से निकालने व जान से मारने की धमकी देते हैं। उसने कई बार परिजनों को इसके बारे में बताया तो सभी ने नासमझ बताकर उसे चुप करा दिया। आरोप लगाया कि इस बारे में करीब तीन से चार महीने पहले जब वह गांव के प्रधान से शिकायत करने पहुंची तो उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। अब पीड़िता एसएसपी के पास पहुंची। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला पुलिस को बुलाकर मेडिकल के लिए भेजा है। इसके बाद पीड़िता को वन स्टॉप सेंटर पर काउंसलिंग के लिए भेजा जाएगा। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें