फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 घंटे बाद गंगा नहर से युवक का शव बरामद

लगभग 28 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 30 वर्षीय युवक प्रशांत शर्मा का शव बरामद कर लिया गया है। उसका शव अलीगढ़ जिले की सीमा में गंगा नहर में बहता मिला। पहासू थाना पुलिस ने गोताखोरों और पीएससी की टीम की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। प्रशांत शर्मा का शव नहीं मिलने से परिजन 28 घंटे से परेशान थे। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। नायब तहसीलदार लवीन कुमार खुर्जा और पहासू थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पहासू थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें