फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बुलंदशहर में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, डीएम बोलीं- पारदर्शिता के साथ कराई जाए परीक्षा

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में डीएम श्रुति ने निर्देश दिए कि यूपी बोर्ड परीक्षा को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। परीक्षा ड्यूटी को लेकर गंभीरता बरतें। जिले में कुल 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस विनय कुमार ने परीक्षा कराने का तरीका समझाया। मंगलवार को ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट और प्रधानाचार्यों को दिशा निर्देश दिए गए। डीएम श्रुति ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व्यवस्थापक व अन्य सभी अधिकारी शासन के नियम निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर आदेशों का पालन करें। परीक्षा केंद्रों का वातावरण भयमुक्त होना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें