बुलंदशहर डिपो पर समयावधि पूरी कर चुकीं 14 रोडवेज बसों को मार्ग से हटाकर वर्कशॉप में खड़ी करवा दी हैं। साथ ही बसों की समयावधि पूरे हो जाने पर मुख्यालय पत्र भेजकर एनसीआर क्षेत्र से बाहर अन्य डिपो या नीलाम करने की मांग की है। मंगलवार को तीन बसों का पंजीयन निरस्त करने के लिए बस को क्षेत्रीय कार्यालय गाजियाबाद भेजा गया। वहीं, नई बसों को लंबे रूट पर संचालन शुरू कर दिया गया।