फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में बच्ची का अपहरण करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो के पैरों में लगी गोली

बदायूं में पुलिस ने रविवार रात को मुठभेड़ में बच्ची का अपहरण करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए तीन बदमाशों में एक पड़ौलिया गांव के प्रधान का बेटा है। पुलिस ने बदमाशों से दो बाइकें, तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। बता दें कि छह मार्च की दोपहर उसहैत थाना क्षेत्र के गांव कटरा सआदतगंज निवासी पुष्पेंद्र की डेढ़ साल की बेटी प्रभा को दो बदमाश दिन में तीन बजे बाइक पर बैठाकर अपहरण करके ले गए थे। तभी से पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें