फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिवांशु हत्याकांड... बदायूं में पुलिस चौकी के पास आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम, हंगामा

बदायूं में शिवांशु गौतम हत्याकांड के मामले में परिवार वालों ने सोमवार शाम नवादा चौराहे पर जाम लगा दिया। उन्होंने मांग की कि हत्यारोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए या फिर पुलिस जान के बदले जान का हिसाब करे। आरिफपुर नवादा निवासी शिवांशु गौतम की दो अप्रैल की रात बरेली में हत्या कर दी गई थी। एक हत्यारोपी लड़की तनु की निशानदेही पर रविवार शाम बरेली के मढ़ीनाथ इलाके से उसका शव बरामद हुआ था। उसका शव बोरी में भरकर फेंका गया था। सोमवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शाम के समय परिवार वाले शव को लेकर बदायूं पहुंचे और अंतिम संस्कार के बाद नवादा चौराहे पर जाम लगा दिया। महिलाएं कुर्सी डालकर बीच सड़क पर बैठ गईं। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर हत्यारोपी सनी को भी पकड़ लिया जाएगा। इस घटना से जुड़ी एक-एक बात परिवार वालों को बताई जाएगी। इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें