बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में गांव बरचऊ निवासी अनुज की पत्नी सुमन की सोमवार रात एक बजे संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। अनुज ने बताया कि पेट में दर्द होने पर वह पत्नी को लेकर मेडिकल कॉलेज आया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्टाफ ने मामला संदिग्ध होने पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि सुमन के मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। दोनों का शादी छह महीने पहले हुई थी।