फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस: बदायूं में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, जिलेभर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बदायूं में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन जिलेभर में किया गया। कुंवरगांव सहित सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर से कस्बे तक रैली निकालकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। थाना कुंवरगांव में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल और स्कूली छात्रों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाए। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता को सशक्त किया, और उनके आदर्श आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को देश की एकता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। इसी तरह जिले के अन्य थानों—बिल्सी, उसहैत, दातागंज, वजीरगंज आदि में भी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने एकता दौड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें