पीसीएस की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा के लिए बदायूं जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इन पर 5376 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। रविवार सुबह 7:30 बजे से परीक्षा केंद्र पर प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की गई। इसमें उनको प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और काला पेन कोई अंदर ले जाने की अनुमति दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर प्रवेश कुमार ने बताया कि गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, एनएमएसएन दास पीजी कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एनएमएसएन दास पीजी कॉलेज तथा श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के ब्लॉक ए एवं ब्लॉक बी में अलग-अलग दो परीक्षा केंद्र संचालित होंगे। इस प्रकार कुल 12 महाविद्यालय व विद्यालयों में 14 परीक्षा केंद्र संचालित होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में 384 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।