बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में संचालित आरोग्यम अस्पताल पर जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान वहां पर कोई मरीज नहीं मिला, हालांकि वहां पर लेबर रूम और ओटी (ऑपरेशन थिएटेर) बना मिला। जिसकी कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इस पर ओटी और लेवर रूम को सील कर दिया गया है। एसडीएम सदर मोहित कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कादरचौक में स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल पर छापा मारा था। वहां गहना से जांच की गई। अब रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।