फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET 2025: बदायूं में पहली पाली की परीक्षा संपन्न, 24 केंद्रों पर नौ हजार अभ्यर्थी हुए शामिल

मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Sep 2025 02:50 PM IST

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 शनिवार को बदायूं जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। जनपद के 24 परीक्षा केंद्रों पर नौ हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें कुल 9830 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें नजर आईं। प्रवेश से पहले प्रत्येक उम्मीदवार की कड़ी चेकिंग की गई। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व प्रतिबंधित सामग्री पूरी तरह से बाहर ही जमा कराई गई। प्रशासन ने परीक्षार्थियों की पहचान की जां8च कर उन्हें प्रवेश दिया। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व अन्य प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण करते रहे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी कई केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या गड़बड़ी रोकने के लिए इंटरनेट मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर रही। परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल में संपन्न कराने को लेकर शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया गया। अब सभी की निगाहें दूसरी पाली की परीक्षा पर टिकी हैं, जो अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें