बरेली में बवाल कराने का आरोपी मौलाना तौकीर रजा बदायूं जिले की सहकारी बैंक का कर्जदार निकला। उसने 1990 में कर्ज लेकर खाद-बीज खरीदा, लेकिन चुकता नहीं किया। यह कर्ज अब ब्याज समेत 28 हजार 386 रुपये से ज्यादा हो गया है। बैंक ने अब वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरि बाबू भारती ने बताया कि मौलाना के बरेली स्तिथ घर पर वसूली की नोटिस चस्पा करने के लिए बृहस्पतिवार को टीम रवाना की गई है। बताया कि यदि निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं हुआ, तो उनकी संपत्ति कुर्क कर वसूली की जाएगी।