फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केबल में लगी आग... दो मिनट तक निकलती रहीं चिंगारियां, 500 घरों की बिजली आपूर्ति ठप

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां में मंगलवार रात बिजली की केबल में आग लग गई, जिससे करीब 500 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार रात बाजार में खंभे पर अचानक शॉर्ट सर्किट होने से बिजली की केबल में आग लग गई। काफी देर तक खंभे पर आतिशबाजी की तरह आग निकलती रही। इससे लोग दूर भाग खड़े हुए। नजदीकी दुकानदारों ने तुरंत विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी। विद्युत निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बाद में मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। रात भर बिजली नहीं आई। सुबह तक बिजली ठीक नहीं हो पाई। विद्युत निगम के कर्मचारी काम में लगे हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें